| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 नगर परिषद चिचोली के नए सीएमओ जी.आर. देशमुख ने संभाला पदभार


कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश


चिचोली (बैतूल)। संवाददाता राजेंद्र प्रसाद

जन जन की आवाज न्यूज़ 24


नगर परिषद चिचोली में मंगलवार को नवनियुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी जी.आर. देशमुख ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिलक लगाकर और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।



पदभार संभालने के बाद सीएमओ ने कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यप्रणाली में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।



सीएमओ देशमुख ने टीम भावना के साथ कार्य करने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज